{"_id":"5bbb962e867a55284a4c07cd","slug":"111539020334-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारी 11, 12 अक्तूबर को करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारी 11, 12 अक्तूबर को करेंगे हड़ताल
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11, 12 को हड़ताल पर रहेंगे राज्य कर्मचारी
हापुड़। विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में राज्य कर्मचारी 11 व 12 अक्तूबर को हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में कर्मचारियों ने रणनीति तैयार कर ली है। इन दो दिन तक लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हो सकती है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संयोजक सत्यपाल सिंह ने बताया कि वह काफी समय से सरकार के समक्ष विभिन्न मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उनकी प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना की बहाली, निजीकरण, आउट सोर्सिंग व ठेकेदारी व्यवस्था को समाप्त करना और छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करना है। इन मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में समस्त राज्य कर्मचारी 11 व 12 अक्तूबर को हड़ताल पर रहेंगे। ब्यूरो