{"_id":"5a7f3b524f1c1b8d268b967c","slug":"111518287698-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब योजनाओं की जानकारी के लिए डाकघर में खुलेगा अलग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब योजनाओं की जानकारी के लिए डाकघर में खुलेगा अलग काउंटर
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब योजनाओं की जानकारी के लिए
डाकघर में खुलेगा अलग काउंटर
हापुड़। डाक ग्राहकों को अब डाक संबंधी योजनाओं की जानकारी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। ग्राहक प्रधान डाकघर में बनने वाले काउंटर से समस्त बचत योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। भारत सरकार के निर्देश के बाद स्थानीय डाक अफसरों ने काउंटर खोलने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
भारत सरकार ने डाक ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं चला रखी हैं। मगर, जानकारी के अभाव में ग्राहक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं को कुछ योजनाओं की जानकारी होती भी है, वह उसकी पूरी जानकारी करने के लिए डाक अफसरों के चक्कर लगाते रहते हैं। अनेक ग्राहक इसलिए योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते, क्योंकि उन्हें योजनाओं की पूरी जानकारी ही नहीं मिल पाती। बता दें कि इन दिनों डाकघर से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा योजना, एटीएम सुविधा, किसान विकास पत्र योजना चलाई जा रही हैं। मगर, जानकारी के अभाव में बहुत कम ग्राहक ही इन योजनाओं का लाभ उठा पा रहे हैं।
मामले की गंभीरता पर अब सरकार ने डाकघरों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अलग से काउंटर खुलवाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डाक अफसरों को निर्देश मिल चुके है। निर्देश के बाद डाक अफसरों ने प्रधान डाकघर में योजनाओं की जानकारी देने के लिए काउंटर खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे ग्राहकों को तमाम बचत योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
पोस्ट मास्टर एसएन गुप्ता ने बताया कि डाक ग्राहकों को डाक संबंधी योजनाओं की जानकारी करने में परेशानी न हो इस उद्देश्य से डाकघरों में अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे।