फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कचहरी परिसर में जवान की एसएलआर से चली गोली, हड़कंप

कचहरी परिसर में जवान की एसएलआर से चली गोली, हड़कंप

Tue, 23 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में जवान की एसएलआर से चली गोली, हड़कंप
कचहरी परिसर में जवान की एसएलआर से चली गोली, हड़कंप
विज्ञापन


हापुड़। फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी परिसर में सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवान की एसएलआर बंदूक से अचानक गोली चल गई। इससे परिसर में हड़कंप मच गया। इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने जवान को हड़काते हुए उसे लाइन में भेज दिया।
41वीं बटालियन पीएससी का जवान शाहिद अली की ड्यूटी कचहरी परिसर की सुरक्षा में लगी हुई है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शाहिद दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ बैठा था। इस दौरान वह अपनी कुर्सी से खड़ा हुआ तभी अचानक उसकी एसएलआर से गोली चल गई। गोली जवान के सिर के पास होते हुई अधिवक्ता के चैंबर के छज्जे में घुस गई।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। अधिवक्ता अपने चैंबरों से बाहर आ गए। सूचना पर सीओ राजेश कुमार व कोतवाल पंकज लावानिया भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने जवान से पूछताछ करते हुए उसकी लापरवाही पर खूब लताड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी मानते हुए जवाब के लिए तत्काल लाइन भेज दिया गया। फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
थोड़ी सी चूक से हो सकता था बड़ा हादसा
जिस समय हादसा हुआ उस समय कचहरी परिसर में काफी भीड़ थी। विभिन्न मामलों में कोर्ट आए लोग सुनवाई के बाद अपने घरों को लौट रहे थे। अधिवक्ताओं की भी खासी भीड़ थी। तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जवान एसएलआर को अपने पैरों के बीच रखा था। जैसे ही जमीन पर टिकाकर उससे खड़े होने का प्रयास किया गोली चल गई। इससे खुद जवान की खोपड़ी उड़ सकती थी। इसके अलावा एसएलआर की नाल सामने की ओर होती तो किसी और की भी जान जा सकती थी। गनीमत रही कि गोली आसमान की ओर चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed