{"_id":"5a5e478d4f1c1b7c268b4bb8","slug":"111516128141-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिला के िको फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिला के िको फूंका
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित खबर
फोटो 16एचपीआर पीएच-08
राम मंदिर का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिला का घर फूंका
-शरारती तत्वों ने घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग
-अखिल भारतीय मुस्लिम महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष है पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कुछ दिन पहले अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का समर्थन करते हुए डीएम को पत्र सौंपने वाली मुस्लिम महिला के घर में सोमवार रात कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मोहल्ले के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मजीदपुरा में अखिल भारतीय मुस्लिम महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष इकरा चौधरी का मकान है। उन्होंने कुछ दिन पहले महिला कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर राम मंदिर निर्माण के समर्थन में डीएम को ज्ञापन सौंपा था। तभी से वह मुुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर थी।
इकरा ने बताया कि सोमवार देर रात दो बजे कुछ लोगों ने उसके घर की खिड़की से अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उस दौरान उक्त कमरे में कोई नहीं था। आग लगने के बाद परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने शोर मचाया। उसके बाद जब मोहल्ले के लोग जब वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। भागने से पहले आरोपी धमकी भरे पर्चे भी मौके पर फेंक गए। आग से घर में रखा कुछ सामान भी जल गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। एसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। प्रारंभिक जांच में मामला दो पड़ोसियों के आपसी विवाद का है। रिपोर्ट लिखाने वाली महिला के परिवार का पड़ोसियों से दो दिन पहले भी विवाद हुआ था जिसमें इसके पड़ोस के एक लड़के की हड्डी टूट गई, लेकिन उस पक्ष ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। रिपोर्ट में राम मंदिर निर्माण के समर्थन को लेकर आग लगाए जाने का कोई जिक्र नहीं है।