फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   करोड़ों की लागत में बन रहे अस्पताल में घटिया सामग्री लग रही

करोड़ों की लागत में बन रहे अस्पताल में घटिया सामग्री लग रही

Wed, 17 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों की लागत में बन रहे अस्पताल में घटिया सामग्री लग रही

विज्ञापन
करोड़ों की लागत से बन रहे अस्पताल में लग रही घटिया सामग्री

गढ़मुक्तेश्वर। करोड़ों की लागत में बन रहे सरकारी अस्पताल में घटिया सामग्री लगने से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध में प्रदर्शन कर घपलेबाजी की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर काम रोकने की चेतावनी दी।

गढ़ क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में शासन स्तर से ढाई करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्धारित मानकों की धज्जी उड़ाकर घटिया किस्म वाली निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करा रही है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को अस्पताल परिसर में पहुंचकर विरोध में प्रदर्शन किया। बिजेंद्र, दुर्जन, ब्रजपाल का कहना है कि अस्पताल का निर्माण करा रहा ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल करा रहा है, जो सीधे तौर पर जनहित की अनदेखी और सरकारी पैसे का खुला दुरुपयोग है। अनिल, रोहताश, हरफूल ने अस्पताल निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कामकाज रोकने की चेतावनी दी है। सागर, छोटे, सोनू, सचिन, बलराम, राजेश, अनिल, पवन, सलीम समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. एके सिंह का कहना है कि जन शिकायतों के आधार पर इससे पहले भी गुणवत्ता मानक के अनुसार न होने पर वे दो बार ईंटों को वापस करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण यूपी निर्माण निगम करा रहा है, इसलिए इस संबंध में सीडीओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद गठित होने वाली समिति मौके पर जाकर जांच करेगी और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed