{"_id":"6627f0dafa9ba85d4305d4d8","slug":"11-farmer-got-certificate-hapur-news-c-135-1-hpr1002-109851-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हापुड़ के 11 किसानों को गन्ना शोध केंद्र से मिला प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हापुड़ के 11 किसानों को गन्ना शोध केंद्र से मिला प्रमाण पत्र
Tue, 23 Apr 2024 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
हापुड़।गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर से प्रशिक्षण लेकर लौटे जिले के 11 किसानों को डीसीओ ने प्रमाण पत्र बांटे। ये किसान जिले के अन्य किसानों को नवीनतम प्रजाति के गन्ने का बीज मुहैया करा सकेंगें। डीसीओ ने इन किसानों को बीज शोधन की भी जानकारी दी।
गन्ने की को-0238 प्रजाति में पिछले दो सालों से भयंकर बीमारी का असर है। पिछले साल बीमारी कम रही, फिर भी उत्पादन काफी गिरा रहा। गन्ना विभाग भी पिछले साल से ही दूसरी प्रजातियों को अपनाने पर जोर दे रहा है।
सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन खान ने गांव श्यामपुर निवासी नरेंद्र सहवाग, भटियाना निवासी जयवीर सिंह, लालपुर निवासी राजीत सिंह, कस्तला निवासी कुलदीप सिंह, मीरपुर निवासी सुरेश कुमार, बछलौता निवासी संजय कुमार, कस्तला निवासी जोगेंद्र सिंह, बछलौता निवासी आदित्य कुमार, होशियारपुर गढ़ी निवासी सुबोध कुमार, कस्तला निवासी कुसुमलता, भटियाना निवासी उदयवीर सिंह को उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर से जारी प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक शेषनारायण दीक्षित समेत गन्ना पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।