{"_id":"5c801467bdec22144002d0de","slug":"101551897703-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्रक ने चार वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत
धौलाना। एक तेज रफ्तार ट्रक ने वर्षीय बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिहार के पटना स्थित लोहिया नगर से यूपीएसआईडीसी स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पत्नी को जीएनएम का पेपर दिलाने आ रहे थे। इस दौरान उनकी 4 वर्षीय बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। हालांकि देर शाम पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक अंकित कुमार मिश्रा पुत्र राजेन्द्र मिश्रा निवासी लोहिया नगर कंकड़बाग पटना बिहार से अपनी पत्नी प्रीति और दो बेटियों के साथ धौलाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी में चल रही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में जीएनएम का पेपर दिलाने आ रहे थे। टेंपो में सवार दंपति जैसे ही खिचरा गांव के पास पहुंचे तो अंकित की एक बेटी सिद्धि को टॉयलेट लगा। इस दौरान थ्री व्हीलर को रुकवा कर वह बेटी को टॉयलेट कराने उतरे। जैसे ही सड़क किनारे पहुंचे तो थ्री व्हीलर में बैठी दूसरी बेटी रिद्धि अचानक उतर कर अपने पिता की ओर दौड़ी तभी अचानक मसूरी की ओर से आ रहे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के पिता अंकित कुमार मिश्रा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उधर देर शाम थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना में बताया कि पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार का रहने वाला दंपति ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में जीएनएम का पेपर देने जा रहे थे