फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रक्षाबंधन पर डाकघर में अलग से बनेगा काउंटर

रक्षाबंधन पर डाकघर में अलग से बनेगा काउंटर

Fri, 24 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर डाकघर में अलग से बनेगा काउंटर
भाइयों के पास 24 घंटे में राखी पहुंचाएगा डाक विभाग
विज्ञापन


हापुड़। दूर दराज बसे भाइयों को राखी भेजने वाली बहनों के लिए एक अच्छी खबर है। डाकघर में राखियों के लिए अलग से काउंटर खोलने की व्यवस्था की गई है। इस काउंटर पर सिर्फ राखियों की ही स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री होगी। इससे 24 घंटे के भीतर राखियां भाइयों के पास पहुंच जाएंगी।

रक्षाबंधन के लिए जहां बाजार पूरी तरह सज गए हैं। वहीं दूर-दराज के क्षेत्र में कार्य करने वाले भाइयों के लिए डाक द्वारा राखी भेजने की चिंता बहनों को सताने लगी है। समय से राखी न पहुंचने के कारण बहनों को काफी परेशानी होती थी। इससे बचने के लिए डाकघर में राखियों के लिए अलग से काउंटर शुरू किया गया है। काउंटर शुुरू होने से दूर दराज के क्षेत्रों में नौकरी कर रहे भाइयों के पास समय से राखी पहुंचेगी। वैसे डाकघर द्वारा भी इस बार राखियों वाली डाक के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। राखी संबंधित डाक को लाने ले जाने के लिए अलग बैग की व्यवस्था की गई है। इसके कारण राखी संबंधित कोई भी डाक अपने निर्धारित स्थान पर उचित समय से पहुंच जाएगी। पोस्टमास्टर एसएन गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन पर राखियों की रजिस्ट्री करने के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। राखियों को तय समय पर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed