{"_id":"5b7b035742c792463c04fc29","slug":"101534788439-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी फाइटरों से लोहा लेगा सपनावत का विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी फाइटरों से लोहा लेगा सपनावत का विनोद
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी फाइटरों से लोहा लेगा सपनावत का विनोद
-वर्ल्ड किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा गुवाहाटी में 7 सितंबर को होगी वर्ल्ड टाइटल फाइट
- प्रतियोगिता में इंडोनेशिया, नेपाल के फाइटर भी लेंगे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। वर्ल्ड किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा गुवाहाटी में आयोजित वर्ल्ड टाइटल फाइट में हापुड़ के गांव सपनावत का विनोद विदेशी फाइटरों से लोहा लेगा। फेडरेशन की ओर से विनोद को निमंत्रण मिला है। यह प्रतिस्पर्धा 7 सितंबर को आयोजित होगी।
सपनावत निवासी महमवीर सिंह के पुत्र विनोद राणा खेलों में देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुका है। वर्ल्ड वुसू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जितने के बाद विनोद ने देश का मान बढ़ाया था। इसके बाद विभिन्न रेसलिंग प्रतियोगिता में भी विनोद ने अपना दम दिखाया। दा ग्रेट खली के नेतृत्व में अनेक रेसलिंग प्रतियोगिता में भी विनोद ने परचम लहराया।
7 सितंबर को गुवाहाटी के नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा वर्ल्ड टाईटल फाइट का आयोजन किया जाएगा। इमसें में देश, विदेश के अनेक फाइटर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विनोद राणा ने बताया कि इस स्पर्धा में उनका मुकाबला इंडोनेशिया और नेपाल के फाइटरों के साथ होगा। उसकी तैयारी पूरी है। उधर, विनोद के चयन से परिजनों समेत ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वहीं, 21 जनवरी को मुंबई में आयोजित होने वाली मैराथन में भी विनोद का चयन हो गया है।