{"_id":"5a9c38d94f1c1bbe218b6178","slug":"101520187609-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी पूरी, आज शुरू होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी पूरी, आज शुरू होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी पूरी, आज शुरू होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
हापुड़। सीबीएसई हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों ने कमर कस ली है। सुबह 10.30 बजे से जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर 5322 छात्र परीक्षा देंगे। वहीं, हाईस्कूल की परीक्षाएं इस बार बोर्ड माध्यम से हो रही हैं, इसके चलते छात्र थोड़ा तनाव महसूस कर रहे हैं।
सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा पांच मार्च को घोषित की गई थी। इसके बाद से छात्र परीक्षा की तैयारियों में जुटे थे। वहीं, परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिलेभर में बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। परीक्षा कक्षों का जायजा ऑनलाइन लिया जा सकेगा। परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले ही छात्रों की तलाशी ली जाएगी। मोबाइल, गणना यंत्र आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, इस बार हाईस्कूल की परीक्षाएं भी बोर्ड माध्यम से होने के कारण छात्र थोड़ा तनाव महसूस कर रहे हैं।
सिटी कॉर्डिनेटर मीना आनंद का कहना है कि परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा के दौरान निरीक्षण जारी रहेंगे।