{"_id":"5a95aab94f1c1baa1b8b9da6","slug":"101519758009-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीठे और नमकीन व्यंजनों की खुशबू से महका शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीठे और नमकीन व्यंजनों की खुशबू से महका शहर
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीठे और नमकीन व्यंजनों
की खुशबू से महका शहर
हापुड़। होली के लिए घर-घर में तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। महिलाएं इन दिनों होली की प्रसिद्ध मिठाई गुजिया और नमकीन आदि तैयार करने में जुटी हैं। घरों में त्योहार की रौनक बिखर चुकी है।
घर-परिवार की महिलाएं इकट्ठी होकर होली के व्यंजन तैयार कर रही है, तो कहीं आस-पड़ोस की महिलाओं की मदद ली जा रही है। महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है और त्योहार की तैयारियों से फुर्सत पाने की जल्दी भी। यहीं वजह है कि इन दिनों पूरा दिन त्योहार की तैयारियों में ही बीत रहा है। फिलहाल घर-घर में गुजिया, नमकीन, मीठे सेब, दही बड़े, मठरी, कचरी, नमकीन, दाल मोंठ जैसे सूखी चीजें तैयार की जा रही हैं। लिक्विड व कच्चे व्यंजन तो होली के दिन ही तैयार किए जाऐंगे। कांजी का पानी बनाकर धूप में रखना शुरू कर दिया गया है, ताकि होली तक वह खट्टा हो जाए।
इन दिनों शहर के हर गली-मोहल्ले की फिजा में इन व्यंजनों की खुशबू साफ महसूस की जा सकती है। बच्चे भी घर में नए-नए व्यंजनों की तैयारी देखकर काफी खुश हैं। बाजारों में फिलहाल इन चीजों की खरीदारी ही ज्यादा हो रही है।