फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बेहतर कार्य पर हर ब्लाक से पुरुस्कृत होंगी तीन ग्राम पंचायत

बेहतर कार्य पर हर ब्लाक से पुरुस्कृत होंगी तीन ग्राम पंचायत

Tue, 20 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बेहतर कार्य पर हर ब्लाक से पुरुस्कृत होंगी तीन ग्राम पंचायत
बेहतर कार्य पर हर ब्लाक से
विज्ञापन

पुरस्कृत होंगी तीन ग्राम पंचायत

हापुड़। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत हर ब्लाक की तीन ग्राम पंचायतों को निर्धारित मानकों के अनुरूप हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में और बेहतर करने के प्रयास में इस योजना की शुरूआत की गई है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ऐसी पंचायतों को चिन्हित करके शासन को प्रेषित करेगी। इस योजना का लक्ष्य ग्राम पंचायतों को स्मार्ट ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने का है। इसके तहत हापुड़ जनपद के चार ब्लाकों से तीन-तीन कुल 12 ग्राम पंचायत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चिह्नित की जाएगी। जनपद स्तर पर जनपद परफॉर्मेंस असेसमेंट समिति बनाई जाएगी। इसमें अध्यक्ष जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष सीडीओ, सचिव डीपीआरओ तथा सदस्य के रूप में सीएमओ, डीडीओ ब्लाक स्तर पर चिंह्ति की गई ग्राम पंचायतों की कार्यशैली, स्वच्छता अभियान, ग्राम पंचायत विकास योजना, विकास कार्य तथा ई-गर्वनेंस के संबंध में परीक्षण करेंगे। इसमें जो ग्राम पंचायतें 15 से 30 प्रतिशत के मध्य उत्कृष्ट कार्य करती पाई जाएंगी, उनको सूचीबद्ध करके राज्य परफॉर्मेंस समिति को प्रेषित करेगी। सत्यापन के दौरान किसी ग्राम पंचायत का कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर उसे पुरस्कृत सूची से हटाया जाएगा। पुरस्कार पाने के लिए ग्राम पंचायतों को संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना से प्रेरित होकर ग्राम पंचायतें और अधिक बेहतर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed