{"_id":"5a8876ea4f1c1bcb268ba7a9","slug":"101518892778-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के निजी कालेजों में नहीं बनेंगे सेल्फ सैंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के निजी कालेजों में नहीं बनेंगे सेल्फ सैंटर
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के निजी कालेजों में नहीं बनेंगे सेल्फ सेंटर
हापुड़। सीसीएसयू स्नातक की परीक्षाएं 27 फरवरी से आयोजित होंगी। मगर, इस बार साफ छवि वाले एडेड, गर्ल्स कॉलेज को छोड़कर कोई भी निजी कालेज में सेल्फ सेंटर नहीं रह सकेगा। एसएसवी पीजी कालेज को नोडल बनाया गया है। इस कालेज की प्राचार्या ही जिलेभर के कालेजों में सेंटर निर्धारित करेंगी। इस संबंध में कालेज में प्राचार्यों की बैठक भी आयोजित हुई।
सत्र 2016-17 तक सीसीएसयू की परीक्षाएं सेल्फ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होती थी। ऐसे में छात्रों को नकल कराना आसान होता था। कई कॉलेजों के नाम नकल के मामले में प्रकाश में आए थे। मामले की गंभीरता पर शासन ने इस बार सेल्फ परीक्षा केंद्र को लेकर कठोर निर्णय लिया है। सिर्फ साफ छवि वाले एडेड कालेज या गर्ल्स कालेज को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसी क्रम में सीसीएसयू ने एसएसवी पीजी कालेज को जिले का नोडल बना दिया है। एसएसवी कालेज की प्राचार्या ही जिलेभर में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेंगी। इस संबंध में उन्होंने निजी कालेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर योजना भी बनाई।
प्राचार्या डा. शशि वशिष्ठ का कहना है कि 27 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी। इस बार जिले में कुछ एडेड कालेजों को छोड़कर किसी भी कालेज पर सेल्फ सेंटर नहीं रहेगा। परीक्षा केंद्रों की सूची सोमवार को जारी कर दी जाएगी।