फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   उद्योग बंधुओं की बैठक में छाया औद्योगिक फीडर का मुद्दा

उद्योग बंधुओं की बैठक में छाया औद्योगिक फीडर का मुद्दा

Mon, 22 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
उद्योग बंधुओं की बैठक में छाया औद्योगिक फीडर का मुद्दा
उद्योग बंधुओं की बैठक में छाया औद्योगिक फीडर का मुद्दा
विज्ञापन

- सीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों को दिए समस्या के निस्तारण के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
जिला उद्योग बंधु की बैठक में सोमवार को हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने दिल्ली रोड पर औद्योगिक फीडर और औद्योगिक क्षेत्र बनाने की मांग की। आईआईए के चेयरमैन धीरज चुग ने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं रखीं।
सोमवार को डायट परिसर स्थित पुरानी कलक्ट्रेट के सभागार में सीडीओ दीपा रंजन की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों के समक्ष उद्योगों से जुड़ी समस्याएं रखी जाती हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं होता है। दिल्ली रोड बिजलीघर को आनंद विहार बिजलीघर से जोड़ने और औद्योगिक क्षेत्र की मांग की जा रही है। इसके अलावा भी उन्होंने सीडीओ को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

आईआईए के चेयरमैन धीरज चुग ने कहा कि पिछली बोर्ड बैठकों में भी धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं रखी गई थीं, लेकिन उन समस्याओं पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि धीरखेड़ा में हाईटेंशन तारों को अब तक ऊंचा नहीं किया गया है, इसके विषय में अधिशासी अभियंता पावर कारपोरेशन को पहले भी अवगत कराया गया था। वहीं नालों की सफाई न होने और सड़कों का निर्माण न होने के चलते जलभराव व गंदगी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों से जुड़ी सभी शिकायतों के निस्तारण समय से करने के आदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण ने कहा कि 21 व 22 फरवरी को लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन हो रहा है। इसमें जिले से 50 उद्यमियों को भेजने का लक्ष्य मिला है। इसलिए इस मीट में शामिल होने के लिए ज्यादा से ज्यादा उद्यमी अपना पंजीकरण करा लें। धीरज चुग व अमन गुप्ता ने पचास से अधिक उद्यमियों के साथ सम्मेलन में शामिल होने का आश्वासन दिया। बैठक में पुरुषोत्तम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजीव जुनेजा, अतुल गोयल, संजय गर्ग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed