फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गढ़ मेरठ रोड होगा फोर लेन, सरपट दौड़ेंगे वाहनण्ण्

गढ़ मेरठ रोड होगा फोर लेन, सरपट दौड़ेंगे वाहनण्ण्

Thu, 14 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
गढ़ मेरठ रोड होगा फोर लेन, सरपट दौड़ेंगे वाहनण्ण्
गढ़ मेरठ रोड होगा फोर लेन, सरपट दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन


हापुड़। उपेक्षा का दंश और वाहनों के दबाव से आए दिन जाम से जूझ रहा गढ़ मेरठ स्टेट हाईवे भी जल्द मुरादाबाद दिल्ली नेशनल हाईवे की तरह जाम मुक्त हो जाएगा। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक न लगे इसके लिए इसे नेशनल हाईवे का दर्जा जल्द मिल जाएगा। इसके बाद इसका चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा जिले में निर्माणाधीन दोनों हाईवे का चौड़ीकरण भी निर्धारित लक्ष्य से पहले पूरे होंगे। गढ़ रोड पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का निर्माण दो अक्तूबर तक हर हाल में पूरा होगा। ये निर्णय दिल्ली में केेंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल व अधिकारियों की बैठक में लिए गए।
बुधवार को दिल्ली के परिवहन भवन में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सिंचाई एवं यांत्रिक मंत्री बलदेव ओलख, क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल व दिल्ली व हरियाणा के मंत्रियों के साथ बैठक ली थी। बैठक के दौरान गढ़ मेरठ रोड को जल्द ही नेशनल हाईवे का दर्जा देने का फैसला लिया गया। दरअसल, मेरठ गढ़ रोड का करीब 55 किलोमीटर का हिस्सा भारी वाहनों के दबाव से जर्जर हो चुका है। मेरठ और गढ़ के बीच लाखों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। ऐसे में अधिकता के कारण इस सड़क पर वाहन रेंगते रहते हैं। इससे प्रभावित जिले के करीब 50 गांवों के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस रोड को नेशनल हाईवे का दर्जा देकर फोर लेन होने से यातायात सुगम होगा। जिससे इस रूट पर वाहन सरपट दौड़ सकेंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि इस रूट पर गंगा मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से आते जाते हैं। ऐसे में आए दिन इस मार्ग पर जाम लगाता रहता है। सांसद ने बताया कि बैठक में अगले साल तो इसकी आधिकारिक घोषणा का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


दोनों हाईवे को मिलेगी रफ्तार -
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यूपी और दिल्ली एनसीआर क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में सुधार करना था। डासना से मेरठ तक एक्सप्रेस वे पर दो माह के भीतर कार्य शुरू करने के साथ डासना हापुड़ हाईवे के चौड़ीकरण पर भी विचार विमर्श किया गया। एनएच-235 का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बड़ी बात यह है कि अब किभी भी बाधा के इन दोनों हाईवे का निर्माण निर्बाध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अक्टूबर को शुरू होगा गढ़ रोड फ्लाई ओवर -
गढ़ रोड रेलवे क्रासिंग पर लंबे समय से बन रहा फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर इसे दो अक्तूबर तक हर हाल में चालू कराने के निर्देश दिए गए। सांसद की ओर से क्षेत्रीय जनता की परेशानियों का हवाला देकर की गयी शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि दो अक्टूबर तक इस पुल का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए। निर्माण में इससे अधिक देरी होने पर कार्रवाई होगी।


एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा मेरठ हापुड़ रोड को
डासना मेरठ एक्सपे्रस-वे से मेरठ में मोहिउद्दीनपुर के बाद इसे दो हिस्सों में विभाजित किया गया था। एक हिस्सा एनएच-58 पर मिलना था तो दूसरा हिस्सा इसे मेरठ हापुड़ रोड से जोड़ता। लेकिन कुछ अधिकारियों ने अपने स्तर से हापुड़ रोड वाले हिस्से को हटा दिया। बैठक में सांसद ने इस मुद्दे को उठाते हुए इस हिस्से के निर्माण को भी सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed