फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आमसान छूने लगे सब्जियों के दाम

आमसान छूने लगे सब्जियों के दाम

Tue, 04 Jul 2017 12:00 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
आमसान छूने लगे सब्जियों के दाम
टमाटर हुआ ‘लाल’, आसमान पर अन्य सब्जियों के दाम
विज्ञापन


बारिश के मौसम सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। आलम यह है कि दस दिन पहले तक 40 रुपये बिकने वाला टमाटर इन दिनों 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

अन्य कई सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। महंगाई के चलते टमाटर गरीबों की थाली से दूर हो रहा है।


सात दिन पहले तक आलू टमाटर की सब्जी गरीबों के घर में रोज बन रही थी। सलाद में टमाटर सुबह-शाम शामिल दिखाई दे जाते थे। लेकिन इस समय टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे थाली का स्वाद बिगड़ रहा है।
विज्ञापन


शाही पनीर, कड़ी पनीर, एग करी, फिश करी, आलू गोभी, मटर पनीर, दाल फ्राई, फ्राइड राइस आदि डिश में टमाटर की कीमतों का ख्याल दिमाग में आते ही लोग इनसे तौबा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मध्यम वर्ग और निचले वर्ग के लोगों का महंगाई के चलते खाने का स्वाद फीका हो गया है।

टमाटर पर लगे के ग्रहण से गृहणियां सबसे ज्यादा परेशान हैं। इसके अलावा अरवी, भिंडी, टिंडा, तोरी, करेला, शिमला मिर्च, लोकी आदि सब्जियों के दाम भी अच्छे खासे बढ़ गए हैं।


डाकघर के सामने सब्जी की दुकान लगाने वाले कमल सैन ने बताया कि इस समय मानसून के चलते सब्जियों के दाम बढ़े हैं। थोक रेट ही ज्यादा हो गया हैं, जिससे फुटकर के दाम भी बढ़ गए हैं।




सब्जी पहले अब
टमाटर 40 80
अरवी 30 40
भिंडी 20 30
बैंगन 30 40
टिंडा 60 80
लोकी 15 20
करेला 30 40
शिमला मिर्च 60 80
(दाम प्रति रुपये किलो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed