फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   10 youths were beaten up and accused of snatching cash and buffalo

Hapur News: 10 युवकों पर लगाया पिटाई कर नकदी, भैंस छीनने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
10 youths were beaten up and accused of snatching cash and buffalo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अठसैनी में पशु बेचकर जा रहे व्यापारी ने गांव के ही 10 युवकों पर पिटाई कर दो भैंस और करीब 80 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जनपद मेरठ के गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी उस्मान ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिनका कहना है कि वह बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव अठसैनी में लगने वाले पशु बाजार में अपनी भैंस बेचने के लिए आए थे। पीड़ित का कहना है कि शाम के समय वह दो भैंस अपने साथ लेकर बाजार से घर लौट रहे थे। हाईवे पर आठ से दस युवकों ने उन्हें रोक लिया। जिन्होंने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर पिटाई की। जिसके बाद आरोपी उनकी दोनों भैंस छीन कर वहां से भाग गए। उस्मान का कहना है कि उनके पास पशु बेचकर मिली करीब 80 हजार रुपये की नकदी भी थी। वह भी हंगामे के दौरान गायब हो गई। पीड़ित ने एक युवक को नामजद कर उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed