{"_id":"6984c75419d98b965a0fe4bd","slug":"10-years-child-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-136730-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सिकंदरपुर काकौड़ी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 10 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सिकंदरपुर काकौड़ी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 10 साल के बच्चे की मौत
Thu, 05 Feb 2026 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के सत्तावन चौराहा स्थित गांव सिकंदरपुर काकौड़ी के रास्ते पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार दस वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। इसमें बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत हिरासत में ले लिया है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी सुंदर प्रजापति ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रहे हैं। वह कैंटर चलाते हैं। बृहस्पतिवार को गांव में उनके परिवार में शादी थी। वह परिवार के साथ गांव आए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे उनका 10 वर्षीय पुत्र मन्नू सत्तावन चौराहा स्थित गांव के रास्ते पर साइकिल चला रहा था। इसी बीच गांव का ही रहने वाला व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव नूरपुर स्थित फार्म हाउस जा रहा था। आरोपी ने उनके पुत्र की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुत्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत हिरासत में ले लिया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।