फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   10 year jail for rape

Hapur News: किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष का कारावास

Thu, 24 Jul 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 24 Jul 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
10 year jail for rape
हापुड़। अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए दस वर्ष कारावास व 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का ही युवक नितिन और उसका भाई सुनील बहला फुसलाकर ले गए हैं। पुत्री को ले जाते हुए उसकी मां ने भी देखा था। काफी तलाश करने के बाद भी पुत्री का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच कर केवल अभियुक्त नितिन के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था।
विज्ञापन

इस मुकदमे की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने निर्णय सुनाया है। इसमें अभियुक्त नितिन को भा.दं.सं. की धारा 363 के अंतर्गत 4 वर्ष के कारावास से एवं 5,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर 15 दिन के अतिरिक्त सश्रम कारावास से दंडित किया जाएगा। अभियुक्त नितिन को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 20,000 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed