फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   yumana

यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका से लोग सहमे

Thu, 29 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
yumana
हमीरपुर। हरियाणा के हथनी कुंड बांध से बुधवार की रात 1.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे बाढ़ की आशंका से लोग खौफजदा हैं। जानकारी के मुताबिक यमुना नदी में बाढ़ आने से किनारे बसे 20 गांवों के चपेट में आने का डर रहता है। वहीं, बेतवा नदी भी उफान मार रही है।
विज्ञापन

यमुना और बेतवा नदी से घिरे शहर में हर साल बरसात में बाढ़ का खतरा बना रहता है। बाढ़ से बचाव के लिए दोनों नदियों और रुहाइन नाले पर तट बंधों का निर्माण कराया गया है। यमुना नदी के किनारे बसे भिलावां और मेरापुर मोहल्लों को बाढ़ से बचाने के लिए 450 मीटर तट बंध का और निर्माण कराया जा रहा है, ताकि बाढ़ से कटान को रोका जा सके। यमुना में बाढ़ से जिले के 157 गांव प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

इन गांवों के निचले हिस्सों की बस्तियों में पानी घुसता है। यमुना नदी के किनारे बसे 20 गांवों की 28292 आबादी प्रभावित होती है। वहीं बेतवा नदी से 59 गांवों की 102789 आबादी, विरमा नदी से नौ गांवों की 19529 आबादी, धसान नदी से 12 गांवों की 17462 आबादी, चंद्रावल नदी से पांच गांवों के 14412 आबादी, केन नदी से छह गांवों की 12462 व श्याम नाले से 10 गांवों 13321 आबादी प्रभावित होती है। बाढ़ से जिले की तीन लाख 36 हजार 299 आबादी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौदहा बांध निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता करनपाल ने बताया कि बारिश से यमुना नदी के बीच की रेत के ऊपर पानी पहुंच गया है। बुधवार की रात आठ बजे यमुना नदी में हथनीकुंड बांध से 1.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा यमुना नदी का जलस्तर मौजूदा में 90.34 मीटर है। यमुना नदी में वर्ष 2013 में बाढ़ आने से जलस्तर 106.10 मीटर और बेतवा नदी का जलस्तर 106.08 मीटर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed