{"_id":"595e70764f1c1b1b078b45ba","slug":"youth-killed-fellow-injured-in-road-mishap-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
मुस्करा-मगरौल मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर बाइक से वापस घर जा रहे दो युवकों को मुस्करा-मगरौल मार्ग पर एक पुलिया के पास सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनोें बाइक सवार सड़क में गिर गए।
बिना हेलमेट यात्रा कर रहे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी को कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एकत्र ग्रामीणों ने सड़क में जाम लगा दिया। एक घंटे तक लगे जाम के बाद ग्रामीणों ने वाहनों को जाने दिया। लेकिन पुलिस को शव नहीं ले जाने दे रहे हैं।
जरिया थानाक्षेत्र के मगरौल निवासी धरमपाल (30) पुत्र ज्ञानसिंह गुरुवार को अपने साथी अंकित गुप्ता (23) पुत्र विनेश गुप्ता के साथ मुख्यालय ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने आया था। शाम को गांव लौटते समय मुस्करा मगरौल रोड़ पर गांव के कुछ पहले एक पुलिया के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे दोनों सड़क में बाइक सहित गिर गए। लोडर चालक धरमपाल को रौंदता हुआ निकल गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित गुप्ता को सरीला कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद चालक लोडर लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क में जाम लगा दिया। घटना के बाद उसने एंबुलेंस 108 व यूपी 100 को सूचना दी। लेकिन करीब एक घंटे बाद दोनों गाड़ियां पहुंची।
जिसके कारण भी ग्रामीणों में आक्रोश था। मृतक की एक पुत्री ज्योति (10) व पुत्र प्रियांशू (8) व पत्नी ममता का रो-रोकर बुराहाल है। घटना की सूचना मिलते ही जरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने एक घंटे तक जाम लगाया।
बाद में वाहनों को निकालने लगे। वहीं शव को उठाने नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण घटना कर भाग निकले लोडर को लाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर सीओ संजय कुमार व थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया जा रहा है।