फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man who came to his in-laws' wedding drunk was run over by a train

Hamirpur News: शादी में ससुराल आया युवक नशे में ट्रेन से कटा

Mon, 15 Jul 2024 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Young man who came to his in-laws' wedding drunk was run over by a train
मौदहा (हमीरपुर)। साले के बेटे की शादी में शामिल होने ससुराल आए युवक ने शराब पी और बीती देर रात अपने ससुर के साथ नलकूप पर सोने चला गया। नशे की हालत में वह ट्रेन से कट गया। घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गहरौली खुर्द गांव के टिटहरी डांडा निवासी चेतराम (35) अपनी ससुराल सिजनौडा में 10 जुलाई को साले के बेटे की शादी में शामिल होने आया था। 12 जुलाई को वह सुमेरपुर क्षेत्र के मउहर पुरवा बरात में गया था।
विज्ञापन

13 जुलाई को बरात के साथ वह ससुराल लौटा था। जहां विवाह कार्यक्रम के चलते देर शाम तक गाना-बजाना कार्यक्रम चलता रहा। यहां उसने शराब भी पी थी। नशे की हालत में वह ससुर राम सिंह के साथ नलकूप में चला गया। सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर ने बताया दामाद नशे में था। मृतक के पिता रामकुमार ने बताया कि उसके तीन पुत्रों में चेतराम दूसरे नंबर का था। कोतवाल राम आसरे सरोज ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed