फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man shot in enmity, serious

रंजिश में युवक को गोली मार किया घायल

Fri, 25 Feb 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Young man shot in enmity, serious
राठ। कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के कुछ लोगों ने लाठी डंडों व फरसे से हमला कर दिया। जान बचाकर भागे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी से झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गल्हिया गांव निवासी गोमती देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उनका पुत्र मुन्नू उर्फ चंद्रशेखर यादव (26) घर के सामने बैठा था। तभी गांव के मुच्चा उर्फ अशोक लोधी, उसके पिता कालीचरन व पत्नी नर्मदा ने लाठी, डंडों व फरसे से हमला कर दिया। गाली गलौज कर मारा पीटा। जान बचाने के लिए मुन्नू घर की ओर भागा। आरोप है कि मुच्चा ने तमंचे से दो फायर किए। गोली मुन्नू के जबड़े में लगी। वह लहुलुहान हो घर के अंदर गिर गया। पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

घायल मुन्नू पर दर्ज हैं दस मुकदमे
गोली लगने से घायल मुन्नू यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर राठ कोतवाली में दस मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें गुंडा एक्ट, जानलेवा हमला, मादक पदार्थ अधिनियम आदि हैं। मादक पदार्थ अधिनियम में तीन दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पूर्व हुई मारपीट की चल रही थी रंजिश
मुन्नू की मां गोमती ने बताया कि दो साल पूर्व हैंडपंप पर पानी भरने गईं थीं। तभी गांव के अशोक ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। जानकारी होने पर मुन्नी ने अशोक को पीट दिया था। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed