{"_id":"683f362eb56c599abf04afe8","slug":"yamuna-bridge-will-be-repaired-two-days-a-week-traffic-will-remain-closed-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-125527-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हफ्ते में दो दिन होगी यमुना पुल की मरम्मत, बंद रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हफ्ते में दो दिन होगी यमुना पुल की मरम्मत, बंद रहेगा यातायात
Tue, 03 Jun 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित यमुना पुल की मरम्मत के लिए तारीख तय हो गई है। मंगलवार की शाम को डीएम व एसपी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि 14 जून से 21 जुलाई के बीच पड़ने वाले शनिवार और रविवार को पुल की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान पुल से यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। हालांकि, वाहनों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना व एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि 14 जून से प्रत्येक सप्ताह में पड़ने वाले शनिवार व रविवार को पुल की मरम्मत की जाएगी। यह प्रकिया 21 जुलाई तक चलेगी। जिन दो दिन पुल की मरम्मत होगी उस दिन पुल से यातायात बंद रहेगा। शनिवार सुबह नौ बजे से वाहनों का आवागमन बंद करने के बाद रविवार देर रात मरम्मत के बाद ही खोला जाएगा। रविवार को वाहनों का आवागमन खुलने का समय प्रशासन ने तय नहीं किया है।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक करने के संबंधितों को निर्देश दिए, ताकि व्यापारियों व आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा यमुना पुल की मरम्मत के कार्य की प्रगति की सूचना से संबंधित बोर्ड लगाने व व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम, सीएमओ, एआरटीओ, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग तथा पीएनसी व कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
-- -- -- -- -- -- --
सौ मीटर की दूरी पर लगाई जाएगी बेरिकेडिंग
यमुना पुल की शुरुआत व अंत में 100-100 मीटर की दूरी पर बेरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुल की मरम्मत की अवधि में ओवरलोड वाहनों पर रोक के लिए एआरटीओ को निर्देश दिए गए हैं। मरम्मत के बाद टेस्टिंग कराने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन तिथियों में बंद रहेगा पुल
यमुना पुल की मरम्मत के लिए सप्ताह में शनिवार व रविवार का दिन तय किया गया है। ऐसे में 14, 15, 28 और 29 जून के अलावा 5, 6, 12, 13, 19 और 20 जुलाई को पुल पर आवागमन बंद रहेगा। एआरटीओ अमिताभ ने बताया कि रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। पुल की मरम्मत के दौरान वाहनों को निर्धारित रूटों से गुजारा जाएगा। बताया कि मरम्मत के दौरान कोई भी वाहन पुल से नहीं गुजर सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
यमुना पुल बंद होने पर इधर से गुजरेंगे वाहन
यमुना पुल की मरम्मत के दौरान जिले में मौरंग ढोने वाले वाहन जजालपुर से वाया कदौरा से कानपुर के लिए निकलेंगे। महोबा से आने वाले वाहन खन्ना टोल प्लाजा से एक्सप्रेसवे से गुजरेंगे। बांदा जाने वाले वाहन सुमेरपुर से बांदा और मौदहा से बांदा के लिए निकलेंगे। वहीं, जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किए जाने वाले मरीज बांदा, उरई, झांसी के लिए रेफर किए जाएंगे।