{"_id":"572e386b4f1c1b0f7e5cd3c8","slug":"womens-block-the-road-due-to-water-logging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 08 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
राठ में हमीरपुर मार्ग पर जाम लगाए महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के गायत्री नगर नई बस्ती मोहल्ले में एक सप्ताह से जलभराव होने से नाराज महिलाओं ने शनिवार दोपहर राठ-हमीरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
कस्बे के गायत्री नगर नईबस्ती में जलनिकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण सड़कों में जलभराव है। एक सप्ताह से परेशान मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
शनिवार शाम चार बजे मोहल्ले की सैकड़ों महिलाओं ने राठ हमीरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव ने महिलाओं की समस्याओं को सुना। मोहल्ले की सुनीता, कस्तूरी, गायत्री, रामकली, सुब्बो, किरन, शीला, माधुरी आदि ने बताया कि मोहल्ले में जलनिकासी की समस्या है। कई बार तहसील दिवस में शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलाकर दो दिन के अंदर जल निकासी कराने की बात कही। तब कहीं जाकर महिलाएं मार्ग से हटीं।
विज्ञापन