{"_id":"616f13ab1e67b170ec298319","slug":"women-will-become-self-supporting-by-opening-a-poultry-farm-hamirpur-news-knp6591895128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति की गरीब महिलाएं खोलेंगी पोल्टी यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति की गरीब महिलाएं खोलेंगी पोल्टी यूनिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुुर। कार्यक्रम रोजगार मिशन (पताका ‘क’) के तहत चालू वित्तीय वर्ष में पशुपालन विभाग अनुसूचित जाति की आर्थिक रूप से जरूरतमंद महिला लाभार्थियों को पोल्ट्री फार्म इकाइयां स्थापित कराएगा। जनपद की 14 संस्थाओं में 200 पोल्ट्री यूनिट इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य आया है।
चयन प्रक्रिया का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बजट न मिलने के कारण लाभार्थियों का प्रशिक्षण कार्य नहीं हो सका है। हालांकि विभाग द्वारा जल्द ही धनराशि मिलने की बात कही जा रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.एके यादव ने बताया कि लाभार्थियों का चयन ग्राम प्रधान द्वारा किया जाएगा। चयनित सूची का परीक्षण संबंधित पशु चिकित्साधिकारी द्वारा किया जाएगा। बताया कि पोल्ट्री प्रोग्राम ऑफिसर ने सारी कार्यवाही पूर्ण कर ली है। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रधान एवं पशु चिकित्साधिकारियों के माध्यम से लाभार्थी की चयनित सूची को अंतिम रूप दिया गया है। दिवाली पर्व तक बजट मिलने की उम्मीद है। धनराशि मिलते ही लाभार्थियों को सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रति यूनिट धनराशि का व्यय
प्रति यूनिट 50 चूजा दिए जाएंगे। इसमें प्रति चूजा साढ़े 24 रुपये रेट तय हुए हैं। वहीं दो सौ रुपये दवा, छप्पर की व्यवस्था के लिए 425 रुपये, उनके आहार के लिए नौ सौ रुपये, यातायात पर 50 रुपये व प्रशिक्षण पर 200 रुपये प्रति लाभार्थी दिया जाना है। जो प्रति इकाई तीन हजार रुपये दिए जाने के लिए शासन स्तर से तय हुआ है।
विज्ञापन
कुक्कुट इकाइयों का लक्ष्य
बताया कि जिले में 14 संस्थाओं में 200 इकाइयां स्थापित किए जाने का लक्ष्य मिला है। इसमें राठ में 14 यूनिट, सरीला में 14, मौदहा 14, कुरारा 14, सुमेरपुर 14, पौंथिया 13, मिश्रीपुर 25, बिवांर 13, मुस्करा 14, इमिलिया 13, गोहांड 14, धगवां 13, करहिया 13 व जराखर 12 यूनिट लगाई जानी हैं।