फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman's body found hanging in suspicious condition

Hamirpur News: संदिग्धावस्था में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Fri, 22 Sep 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in suspicious condition
राठ। जरिया थाना क्षेत्र के मंगरौल गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मंगरौल गांव निवासी बृजेंद्र राजपूत ने बताया गुरुवार शाम उनकी बहू दयावती (35) ने सूने घर में रस्सी से फंदा लगा लिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया करीब छह माह पूर्व दयावती के भाई धर्मेंद्र ने 60 हजार रुपये लिए थे। रुपये वापस मांगने की बात पर मृतका का अपने पति महेंद्र कुमार से विवाद हुआ था। पति समझा बुझा कर बाहर निकला तभी दयावती ने आत्महत्या कर ली। पहले महिला की शादी बंडवा निवासी रामआसरे से हुई थी। जिससे उन्हें दो पुत्रियां मधु व निधि हैं। रामआसरे की मार्ग दुर्घटना में मौत होने पर महेंद्र के साथ दूसरी शादी हुई थी। जिनसे एक वर्षीय पुत्री नंदनी है। वहीं चरखारी थाना क्षेत्र के रोहनियां गांव निवासी मृतका के भाई धर्मेंद्र लोधी ने बताया ससुराली जमीन बेचना चाहते थे। उनकी बहन ने विरोध किया जिस पर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। जरिया एसओ विनोद कुमार ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed