फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman suffering from leprosy jumps in well, dies

कुष्ठ रोग से पीड़ित महिला ने कुएं में कूद जान दी

Tue, 05 Apr 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman suffering from leprosy jumps in well, dies
कुरारा। थानाक्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में रविवार देर रात कुष्ठ रोग से पीड़ित महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। जब तक उसे कुएं से बाहर निकाला गया, उसकी सांसे थम चुकी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिश्रीपुर गांव निवासी कौशल किशोर की पत्नी गीता (50) काफी दिनों से कुष्ठ रोग से पीड़ित थी। कौशल ने बताया कि गीता का काफी इलाज कराया, लेकिन ठीक नहीं हुई। एक साल पहले गीता का इलाज बंद चल रहा था। रविवार की रात गीता ने परिवार के लोगों के साथ खाना खाया। इसके बाद परिवार के सभी लोग सो गए। देर रात गीता अपने मकान की छत से नीचे मिट्टी के ढेर में कूद गई। इसके बाद पास स्थित कुएं में उसने छलांग लगा दी। गीता के बगल में सो रहे बड़े बेटे की जब आंख खुली तो मां को अपनी चारपाई पर नजर नहीं आई। इस पर उसने पिता व छोटे भाई को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने गीता की तलाश शुरू की। कुएं में झांककर देखा तो गीता पानी में उतरा रही थी। घटना की सूचना पर हरौलीपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मियों को बुलाकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। दरोगा ने बताया कि महिला कुष्ठ रोग से पीड़ित थी। इस बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed