फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman shot dead in suspicious circumstances

संदिग्धावस्था में गोली लगने से महिला की मौत

Wed, 05 Jul 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead in suspicious circumstances
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खडे़ ग्रामीण और परिजन - फोटो : amarujala
मझगवां थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में संदिग्धावस्था में गोली लगने से विवाहिता की मौत हो गई। ससुरालियों ने पेट दर्द से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है, जबकि मृतका के भाई ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि गोली तमंचे से लगी है। सवाल उठाया कि उसकी बहन को तमंचा कहां से मिला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



जरिया थाना क्षेत्र के वीरा गांव निवासी खूबचंद्र लोधी की ससुराल मझगवां थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में हैँ। उन्हें यहां जमीन जायदाद पर में हिस्सा मिला है। इस वजह से उनका बड़ा बेटा उमेश उर्फ पप्पू परिवार के साथ इटौरा में ही रहता है।
विज्ञापन


उमेश उर्फ पप्पू की शादी करीब 12 साल पहले मझगवां थाना क्षेत्र के गिरवर गांव निवासी निर्मला से हुई। उसका बेटा भूपेंद्र (5) और निशा (10) हैं। बुधवार को अचानक पप्पू के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पड़ोसी घर पर पहुंचे तो कमरे में निर्मला लहूलुहान पड़ी थी। गोली उसके सीने के नीचे पेट में लगी थी। पास में तमंचा पड़ा था। पप्पू ने बताया कि वह पानी लेने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी निर्मला ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तमंचे से गोली लगने की बात सामने आने पर फिंगर प्रिंट की टीम बुलाई गई। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में उमेश  के भाई दिनेश ने बताया कि निर्मला पेटदर्द से परेशान थी। कुछ समय पहले उसका आपरेशन भई हुआ था। पैसे का इंतजाम नहीं होने की वजह से पति ने दोबारा इलाज कराने से मना कर दिया।

इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। दूसरी तरफ मौके पर पहुंचा निर्मला का भाई गिरवर निवासी भरत ने आरोप लगाया कि उमेश के किसी महिला से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था।


निर्मला को रास्ते से हटाने के लिए उमेश ने उसे गोली मार दी। उसने सवाल उठाया कि आखिर घर में तमंचा कहां से आया। निर्मला तमंचे नहीं चला सकती है। सीओ विवेकानंद तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी निर्मला के भाई ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है। सिर्फ आरोप लगा रहा है। तमंचा घर में कैसे रखा था, इस मामले की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed