{"_id":"595e6fad4f1c1b96798b45a6","slug":"woman-killed-by-fires","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसी महिला की मौत
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सदर अस्पताल के बाहर शव का पंचनामा भरने के दौरान लगी लोगों की भीड़
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसोलर थानाक्षेत्र के भवई गांव में बुधवार की शाम एक महिला ने संदिग्ध हालात में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन सदर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतका के बाबा ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
बांदा जनपद के बबेरू कस्बा निवासी रामदीन की बेटी सुनीता की शादीभमई गांव निवासी कृष्ण कुमार साहू से 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। कृष्ण कुमार ने बताया कि बीती सात जून को उसके साले की शादी थी। जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ उसके मायके गया था।
वहां से चार जुलाई को लौटा। गुरुवार को सुनीता व उसकी मां बृजरानी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिस पर उसकी पत्नी ने बंद कमरे में खुद को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। कमरे से धुआं उठने पर दरवाजा तोड़कर आग बुझाई और सदर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल पहुंचे सुनीता के बाबा ने ससुरालीजनों पर उसकी नातिन को आग लगाकर मारने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालीजन उससे एक बाइक व 60 हजार रुपये की और मांग कर रहे थे। जिसे पूरा न कर पाने पर उन्होंने उसकी नातिन को आग लगाकर मार डाला। सुनीता की मौत की खबर ससुरालीजनों के बजाए पड़ोसियों ने दी। कहा कि मामले में पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराएगा।