फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman hangs cattle in enclosure

महिला ने मवेशियों ने बाड़े में फांसी लगा दी जान

Fri, 03 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Woman hangs cattle in enclosure
खेड़ा शिलाजीत। थाना जरिया के अतरौली गांव में गुरुवार रात महिला ने जानवरों के बाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति बिहार के कटिहार में मजदूरी करने गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अतरौली गांव निवासी राजकिशोर बिहार के कटिहार में बन रहे ओवरब्रिज में मेटगीरी का काम करने गया है। जबकि उसकी पत्नी शिल्पी (32) अपने ससुर ओमप्रकाश, सास और जेठानी गीता देवी के साथ रहती थी। गुरुवार रात करीब 9 बजे उसने मवेशियों के बाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष व सीओ पहुंचे और शव को नीचे उतारा। जराखर निवासी मृतका के पिता बृजकिशोर व मां उमा देवी पहुंची। उमा ने कहा कि उसका दामाद बेटी शिल्पी को लेकर दिल्ली गया था। वहां काम ठीकठाक न मिलने पर वह होली त्योहार में उसे गांव छोड़कर बिहार के कटिहार में काम करने गया है। कहा कि दामाद सहित ससुरालियों से कोई विवाद नहीं है। बताया कि बेटी शिल्पी की शादी 7 मई 2013 को राजकिशोर के साथ की थी। वहीं, मृतका के ससुर ओमप्रकाश ने बताया कि उसके दो पुत्रों में इंद्रपाल की मौत कई साल पूर्व हो चुकी है। बड़ी बहू गीता सहित दो नातिन उसी के साथ रहती हैं। दोनों पुत्रों को वह तेरह तेरह बीघे जमीन दे चुका है। कहा कि राजकिशोर की दो पुत्रियों में कनक ननिहाल में व मिक्सी मां के साथ में रहती थी। मृतका के पिता बृजकिशोर ने कहा कि रिश्तेदारों के कहने पर पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। उधर, मृतका के पति राजकिशोर ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से डीएम से इजाजत लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed