{"_id":"611fe8108ebc3e7a2a19989c","slug":"woman-dies-after-attic-wall-collapses-hamirpur-news-knp647153870","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटारी की दीवार गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटारी की दीवार गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
मृतका राजकुमारी की फाइल फोटो
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। बारिश के चलते कच्ची अटारी की दीवार भरभरा कर गिरने से मलबे में दबकर महिला घायल हो गई। खून से लथपथ महिला को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जरिया थाने के कछवाकला गांव निवासी असेंद्र खेती किसानी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुरुवार की शाम पत्नी राजकुमारी (36) खाना बनाने के लिए रसोईघर में पहुंचीं। लाइट न होने से अंधेरा और गर्मी के कारण उन्होंने आंगन के बरामदे में गैस चूल्हा रखने का फैसला किया।
अभी वह गैस सिलिंडर लेकर आंगन में पहुंची तभी बारिश के कारण ऊपर अटारी की दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर अजय चौरसिया ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वह अपने पति के साथ खेती में भी हाथ बंटातीं थीं। महिला की मौत से नाबालिग बेटों पीयूष (15) और विकी (13) का हंसता खेलता परिवार बिखर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।