{"_id":"d23c1b0cf2c32acd40c4a89b00910f9e","slug":"woman-crushed-by-a-tractor-fell-from-the-bike-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
कानपुर से कम्हरिया बाइक से जा रही एक महिला संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गई और तभी पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उस पर चढ़ गया। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार बिना हेलमेट यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।
अनवरगंज, कानपुर निवासी फारूख हमीरपुर में शॉकर बनाने का काम करता है। गुरुवार को वह अपनी भाभी नाजिया (32) व भांजी नजमा पत्नी रफीक निवासी अनवरगंज, कानपुर को बाइक से लेकर कम्हरिया बाबा निजामी के दर्शन के लिए जा रहा था।
करीब ढाई बजे कस्बे के शिवानी गेस्ट हाउस के पास बाइक के अनियंत्रित होने से नजमा (26) सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया। बाइक चालक फारूख का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई है। कहा कि किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं, मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मचा है।