फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wife murdered for opposing Sautan

सौतन का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

Fri, 30 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered for opposing Sautan
मोर्चरी हाउस में गमगीन बैठे मृतका के परिजन। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। सौतन को घर लाने का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीटकर बेदम कर दिया। घायल महिला किसी तरह मायके मौदहा पहुंची। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। भाई ने प्रेम प्रसंग के चलते बहनोई पर महिला के साथ मिलकर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सुमेरपुर कस्बा निवासी विनीता (30) की शादी दस साल पूर्व हुई थी। विनीता के भाई फत्तेपुर मौदहा निवासी सुशील कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से उनके बहनोई संतोष का परसेड़ा निवासी महिला से प्रेम संबंध थे। वह महिला को सुमेरपुर में दूसरे मकान में रखे हैं। बताया कि इसी को लेकर वह बहन विनीता के साथ आए दिन नशे में मारपीट करने लगे। पिछले दिनों संतोष और उनकी महिला मित्र ने बहन के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

इस पर विनीता ने सुमेरपुर थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। तब पुलिस ने दोनों को पकड़ा और दूसरे दिन ही छोड़ दिया था। आरोप लगाया कि बुधवार को पति और उसकी महिला मित्र ने बहन को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में वह मायके फत्तेपुर मौदहा आई। उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। घायल बहन को पिता गिरधारी आनन-फानन में सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर इलाज के बाद ही हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि बहन की एक पुत्री कल्पना और दो पुत्र उत्कर्ष व अनुभव हैं। बताया कि वह बहनोई और महिला के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर देंगे।

मृतक विनीता की फाइल फोटो।

मृतक विनीता की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed