{"_id":"f06d1de0cbe205f31e64be8a3f92ce40","slug":"water-logging-in-dharmeshawr-baba-mohalla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेश्वर बाबा मोहल्ले में जलभराव से मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मेश्वर बाबा मोहल्ले में जलभराव से मुसीबत
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत का अधूरा कार्य धर्मेश्वर बाबा मोहल्ले के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। रेलवे क्रासिंग के पास कार्य पूरा न होने से अब गंदा पानी लोगाें के घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन
धर्मेश्वर बाबा मोहल्ले के सगीर खान, राधेलाल, नसीम अहमद आदि ने बताया कि क्रासिंग के पास नगर पंचायत की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसे रोक दिया गया।
विज्ञापन
रेलवे लाइन किनारे एकत्र हो रहा गंदा पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। नागरिकों ने नगर पंचायत से कार्य पूरा कराने की मांग की है। उधर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि रेलवे ने कार्य रुकवाया है। रेलवे के उच्चाधिकारियों से बात चल रही है। शीघ्र समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन