फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   water cricess in jhanda bajar

झंडा बाजार में पेयजल संकट

Sat, 17 Oct 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Sat, 17 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
water cricess in jhanda bajar

जलस्तर घटने से कस्बे में पेयजल संकट है। इससे परेशान झंडा बाजार इलाके के लोगाें ने शनिवार को एसडीएम का घेराव किया। उनसे  समस्या के निदान की गुहार लगाई।

विज्ञापन


कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए पांच नलकूप और दो पानी की टंकियां है। लेकिन इस साल बारिश कम होने से तीन नलकूपों का जलस्तर घट गया है। मनकहरी रोड पर लगे दोनों नलकूपों पर पूरे कस्बे की जलापूर्ति टिकी है। हालात ये है कि एक-एक दिन छोड़कर जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


निचले इलाकों में तो किसी तरह पानी मिल रहा है लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में तो बूंद भी नसीब नहीं है। इसके समाधान को झंडा बाजार के लोगों ने शनिवार को एसडीएम का घेराव किया। बताया कि उनके मोहल्ले में टंकी न भरने से तीन दिन से एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है। जबकि निचले इलाके में कर्मचारी सीधे लाइनों में सप्लाई कर पानी की बर्बादी कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उनकी समस्या नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम रामयश गौतम ने इनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग के अधिशाषी अभियंता को जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए। मौके पर सुरेंद्र, बृजेंद्र, विनोद, नीशू, रज्जू खां, आशा, स्नेहलता, रमजान, आमोद समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed