{"_id":"967fed0b8d1a005fe7797f6bdda11dcc","slug":"warning-to-kill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोक की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता रोक की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत एक व्यक्ति ने ग्रामीण पर मारपीट का आरोप लगाया है। अनिल कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी बरोटी, बड़सर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 5 नवंबर को सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह अपने घर से बरोटी गांव मे काम के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
लाल सिंह के घर के पास योगेश कुमार पुत्र मनोहर लाल अपनी गाड़ी को साफ कर रहा था। तभी योगेश कुमार पीछे से एकदम आया और उसका रास्ता रोक कर मारपीट व गाली-गलौच की। इस दौरान उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन