{"_id":"f5eafa8c09600e827b55b71da38490b7","slug":"viral-paitent-increaces-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के बदलते मिजाज से वायरल फीवर का प्रकोप बढ़
विज्ञापन
गया है। शुक्रवार को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की
लाइन लगी रही। ओपीडी में डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. परवेज कादरी मरीजों का
उपचार करने में जुटे रहे।
डॉ. परवेज कादरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को करीब चार सौ मरीज आए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्राम बिदोखर, मुडेरा, टेढ़ा आदि गांवाें से बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर मरीजाें में वायरल फीवर के लक्षण पाए गए हैं। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इक्का-दुक्का मरीज मलेरिया के हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि धर्मेश्वरबाबा मोहाल में फैले डेंगू को काबू में कर लिया गया है। डोर टू डोर दवा का छिड़काव कराने के साथ फॉगिंग करवाई गई है। कोई नया मरीज नहीं मिला है।