फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Villagers angry for not inspecting the fields, deposited

ओलावृष्टि में फसलें तबाह, मुआवजे की मांग पर लगाया जाम

Mon, 10 Jan 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry for not inspecting the fields, deposited
राठ में बारिश से खेतों में भरा पानी व नष्ट हुई फसल - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर/राठ। बारिश और ओलों से कस्बे के गल्हिया, मवई, औंडे़रा, नौहाई, बसेला, जखेड़ी, बहगांव, धमना सहित करीब एक दर्जन गांवों में भारी नुकसान हुआ है। चना, मटर, अरहर, सरसों, गेहूं की फसलें खेतों में बिछ गईं हैं। ग्रामीण रविवार तड़के से ही अधिकारियों के आने की राह देख रहे थे। गल्हिया गांव में पहुंचे तहसीलदार ग्रामीणों से बात कर मवई गांव चले गए। खेतों का निरीक्षण न करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने राठ पहुंच रामलीला मैदान के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इस पर एसडीएम राजेश मिश्रा ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। नौहाई व बसेला के ग्रामीणों ने शत प्रतिशत मुआवजे की मांग को लेकर पनवाड़ी मार्ग जाम कर दिया। विधायक मनीषा अनुरागी, एसडीएम राजेश मिश्रा व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत ने मुआयना करा क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों के संतुष्ट होने पर जाम खुला। उधर, गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार क्वाट मोहल्ला निवासी बाबू सिंह यादव ने बताया कि रविवार ओलावृष्टि से खासा नुकसान हुआ है। हुसैना, गौरा, इमलिया, तगारी, मसगांव में भी सैकड़ों बीघे खेतों में पानी भर गया है। गोहांड संवाद के अनुसार दयाभाई, नंदराम, जयसिंह आदि किसानों ने बताया कि बारिश से मटर, मसूर, चना आदि दलहनी फसलों के खेतों में पानी भर गया है। फसलों के सड़ने के भी पूरे आसार है। कुरारा संवाद अनुसार कस्बा के किसान महाराज का कहना है कि तिकोना हार में 20 बीघा खेत 1.20 लाख में बलकट लिया है। उसमें खड़ी मटर फसल पीली पड़ने लगी है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम गांव गांव जाकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है। शासन को रिपोर्ट भेज कर जल्द ही मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।
राजेश कुमार मिश्रा, एसडीएम
कल तक बारिश के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि 11 जनवरी तक बारिश हो सकती हैं। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार किसान उदयभान यादव, गोपीश्याम द्विवेदी ने बताया कि मटर मसूर चना के लिए इतना पानी नुकसानदेय है।
विज्ञापन

बिजली गिरने से भैंस मरी
पौथिया। कलौलीतीर गांव निवासी रामखिलावन ने बताया कि पशुबाड़े में बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। लेखपाल और पशु चिकित्सा अधिकारी को जानकारी दी। भैंस का पोस्टमार्टम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग को भरण पोषण की चिंता
रौरो गांव के रमेश आंखों व पैरों से दिव्यांग हैं। अपने हिस्से की आठ एकड़ भूमि पर मजदूरों से खेती करवा परिवार का गुजारा करते हैं। रमेश ने बताया कि भारी बारिश से फसल खराब हो गई है। वह दाने दाने को मोहताज हो जाएंगे।

कैसे कराएंगे बेटे का इलाज
नौहाई गांव के चंद्रप्रकाश ने बताया कि गंभीर बीमारी से पीड़ित पुत्र मनीष का बड़े शहरों में इलाज कराया। इलाज में ढाई लाख रुपये कर्ज हो गया। कर्ज चुकता करने के लिए खेती सहारा है। ओलावृष्टि से सात एकड़ में मटर व लाही की फसल नष्ट हो चुकी है।

राठ के औंड़ेरा गांव में सड़क पर जमा ओले दिखाते ग्रामीण।

राठ के औंड़ेरा गांव में सड़क पर जमा ओले दिखाते ग्रामीण।- फोटो : HAMIRPUR

राठ के नौहाई गांव में पनवाड़ी रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी करते किसान

राठ के नौहाई गांव में पनवाड़ी रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी करते किसान- फोटो : HAMIRPUR

राठ के रामलीला मैदान में रोड जाम किए किसानों को समझाते एसडीएम राजेश मिश्रा

राठ के रामलीला मैदान में रोड जाम किए किसानों को समझाते एसडीएम राजेश मिश्रा- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed