{"_id":"619515538c81d44e56202c4e","slug":"villager-shot-injured-in-land-dispute-in-hamirpur-case-against-three-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: जमीनी विवाद में ग्रामीण को गोली मार किया घायल, तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: जमीनी विवाद में ग्रामीण को गोली मार किया घायल, तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा
Wed, 17 Nov 2021 08:14 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 17 Nov 2021 08:14 PM IST
सार
मझगवां थाने के टोला रावत गांव में जमीनी विवाद में गोली लगने से ग्रामीण घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायल का उपचार करता डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मझगवां थाने के टोला रावत गांव में जमीनी विवाद में गोली लगने से ग्रामीण घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सीओ अभय नारायण राय ने घायल से जानकारी ली। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
टोला रावत गांव निवासी बृजेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि उनके खेतों के पास सिद्धबाबा का स्थान है। स्थान के पास पड़ी जमीन को लेकर गांव के ही सुनील से विवाद चल रहा है। बुधवार को लेखपाल जमीन की पैमाइश करने गए। जहां पर दोनों पक्ष भी मौजूद थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बृजेंद्र ने आरोप लगाया कि सुनील ने अवैध तमंचे से उनके छोटे भाई हरीसिंह राजपूत (45) को गोली मार दी। गोली उनकी बांई कनपटी से अंदर जा धंसी। आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। सीओ अभय नारायण राय ने कहा कि आरोपी पक्ष ने शिकायत की थी कि देव स्थान नक्शे के अनुसार अपने स्थान पर नहीं है। उसी की जांच करने लेखपाल गए थे।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि देव स्थान नक्से के आधार पर न होकर थोड़ी दूर बना है। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। मझगवां एसओ पंधारी सरोज ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर पर आरोपी सुनील, भगवती व अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।