फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Video bomb exploded between CMS and staff of transaction of rupees

सीएमएस व स्टाफ के बीच रूपये के लेनदेन का वीडियो बम फूटा

Fri, 06 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Video bomb exploded between CMS and staff of transaction of rupees
हमीरपुर। महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम में महिलाओं के बेपर्दा वीडियो के बाद एक और वीडियो बम फूट पड़ा है। जिसमें जिला अस्पताल की सीएमएस व स्टाफ द्वारा डिलीवरी व सीजर के नाम वसूली की बात करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। वायरल वीडियो से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। यह वीडियो कुछ महीने पहले का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी अस्पताल की एक कर्मचारी से वसूली का हिसाब करते हुए कह रहीं हैं कि कि आप इनके 3600 में से ज्यादा क्यूं ले रही हैं। आप 2400 में से ले लीजिए। तीन-तीन सौ रुपये बांटेंगे। कह रही कि आप लोग अपने लेवल से मैनेज कर लिया करो। हमको (सीएमएस) ज्यादा मिलना चाहिए। एक महिला कह रही है कि आपको 60 (यानि 60 हजार) मिला तो है। यह लड़ाई किस बात की है। दूसरी महिला कहती है कि यह लड़ाई सीजर की नहीं हैं यह लड़ाई डिलीवरी की है। सीएमएस कहती हैं कि डिलीवरी में जैसे 700 रुपये लिया जाता है। वीडियो के आखिर में किसी महिला कर्मचारी को बुआ संबोधित करते हुए कहा कि 200 रुपये दे दो और आप लोग 250-250 ले लीजिए।
विज्ञापन

लेबर रूम में वायरल वीडियो के मामले की जांच चल रही है। सीएमएस के द्वारा वसूली के वीडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया जाएगा। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ए.के रावत, सीएमओ
हम लोग यूजर का पैसा जमा कराते हैं। यह उसी का वीडियो हो सकता है। यह वीडियो भी विनीता ने बनाया होगा। बिना मेरी परमीशन के पता नहीं किसने वीडियो बनाया। मेरे खिलाफ साजिश हो रही है। मुझको ब्लैकमेल करने के लिए यह वीडियो बनाया गया है। जो वीडियो है वह झूठा है।
डॉ. फौजिया नोमानी, सीएमएस
जांच में दोषी पाई गईं सीएमएस
अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान का लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने 24 घंटे में महानिदेशक मांगी थी। जिस पर अपर निदेशक चित्रकूट डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को जांच कर शासन को भेज दी है। अपर निदेशक ने अपनी जांच में जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट में जिक्र किया है कि महिला अस्पताल की व्यवस्था बहुत खराब है। सीएमएस अपनी जिम्मेदारियों का ठीक ढंग से नहीं निभा पा रही हैं।

सीएमएस के खिलाफ विश्व हिंदु परिषद ने खोला मोर्चा
हमीरपुर। विश्व हिंदु परिषद नगर संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि जिला महिला अस्पताल का बेपर्दा महिलाओं का जो वीडियो वायरल करा गया है। उसकी जांच होनी चाहिये। और सीएमएस डा. अंजुम नौमानी ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। कहा विडियों वायरल हुआ है तो हम क्या करे। जबकी वह जिला महिला अस्पताल कि सीएमएस है। उनकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से बनती है। विश्व हिंदु परिषद नगर संगठन इस पर निंदा करता है। और जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग करता है। जिससे ऐसी निंदनीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed