फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Vehicles were stopped beforehand, trains also did not run, people of the district are facing difficult journey

Hamirpur News: वाहन पहले से रोके, ट्रेनें भी नहीं चलीं मुसीबत के सफर पर जिले की जनता

Sun, 20 Jul 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 20 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were stopped beforehand, trains also did not run, people of the district are facing difficult journey
पैदल पुल पार करते लोग। संवाद - फोटो : पैदल पुल पार करते लोग। संवाद
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर मरम्मत के लिए वाहनों का आवागमन 48घंटे के लिए रोक दिया गया है। इस वजह से शहर के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण की वजह से ट्रेनें भी बंद रहीं। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


तेज धूप में करीब सात सौ मीटर लंबा पुल पार करना लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जनपद से होकर गुजरने वाली ट्रेनें बंद होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। हालांकि पुल के दोनों ओर मौजूद ई-रिक्शा व ऑटो ने लोगों को काफी सहूलियत दी।
विज्ञापन


कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) पर मुख्यालय स्थित जर्जर यमुना पुल की 14 जून से मरम्मत कार्य सप्ताह के प्रत्येक शनिवार व रविवार को शुरू किया गया।

इसके चलते प्रत्येक शनिवार सुबह छह बजे यमुना पुल किसी भी प्रकार के वाहनाें के लिए 48 घंटे को बंद कर सोमवार सुबह छह बजे खोला जाता है।

इस बीच लोगों को लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर व मुख्यालय से सटे कानपुर नगर व फतेहपुर जनपद में आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार दोपहर लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले की सीमा से सटे कानपुर व फतेहपुर जिले के गांवों से दूधिया सिर पर दूध के पीपा लादकर पुल पार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed