फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Vaccination team's car got stuck in the swamp due to bad road

सड़क खराब होने से वैक्सिनेशन टीम की गाड़ी दलदल में फंसी

Thu, 23 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vaccination team's car got stuck in the swamp due to bad road
बसरिया गांव के मार्ग में फंसी स्वास्थ्य विभाग की वैक्शीनेशन वाहन। - फोटो : HAMIRPUR
सरीला। तहसील क्षेत्र के चंडौत से बसरिया गांव की सड़क पूरी तरह बड़े बड़े गड्ढों व दलदल में तब्दील है। सड़क का नामोनिशान नहीं बचा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी वर्मा ने बताया कि गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीनेशन के लिए बसरिया जा रही थी। सड़क खराब होने की वजह से गाड़ी नहीं पहुंच सकी। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम को पांच किमी पैदल बसरिया गांव जाना पड़ा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की वैन गाड़ी कीचड़युक्त दलदल में फंसी रही। सड़क खराब होने के कारण के एंबुलेंस आदि गांव में आ जा नहीं पाती हैं। जिससे गांव के लोग आए दिन शिकायतें करते रहते हैं। लेकिन शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

बसरिया को जाने वाली करीब छह किमी सड़क लगभग पांच वर्षों से खराब है। ग्रामीणों ने कई बार शासन प्रशासन से सड़क बनाए जाने की मांग कर चुके हैं। लोनिवि (निर्माणखंड-दो) के सहायक अभियंता अरविंद सिंह का कहना है कि बारिश के बाद सड़क का निरीक्षण कर स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed