{"_id":"57c475224f1c1b0d582cb1ee","slug":"upstart-kid-sitting-on-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे नवोदय के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे नवोदय के बच्चे
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
राठ में जवाहर नवोदय विद्यालय में भोजन थाली लेकर नारेबाजी करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे से दो किलोमीटर दूर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे सोमवार को प्रधानाचार्य के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गए। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। एसडीएम मोहम्मद रिजवान, सीओ योगेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे, पर बच्चों ने इनकी एक न सुनी। वे प्रधानाचार्य के तबादले की मांग पर अड़ रहे। शाम लगभग पांच बजे लखनऊ के डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर प्रधानाचार्य को 10 दिन की छुट्टी पर भेजा गया, तब छात्रों ने अनशन तोड़ा। बच्चों ने प्रधानाचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भूख हड़ताल के दौरान गर्मी और उमस से चार छात्रों की हालत भी बिगड़ गई। डाक्टरों ने इनका इलाज किया।
सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डीबी यादव पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान गर्मी और उमस से कक्षा 12 के पीयूष पुत्र इंद्रपाल, रामनारायन पुत्र धनीराम, कक्षा 11 के विकास पुत्र रमेश कुमार और कक्षा सात की छात्रा मोनिका की हालत बिगड़ गई। यह देख विद्यालय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। तुरंत डाक्टरों की टीम बुलाई गई। इलाज के बाद डा. एमपी वर्मा ने बताया कि तेज गर्मी और खाली पेट होने से बच्चों की हालत बिगड़ी थी, अब ठीक है।
भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य अभद्रता करते हैं। अभिभावकों से मिलने नहीं देते। खाना भी घटिया दिया जाता है। इससे वे बीमार हो रहे हैं। इलाज के लिए घर भागना पड़ता है। छात्रों ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानाचार्य ने बच्चों को बाहर से गुंडे बुलाकर पिटवाने की धमकी दी है। उन लोगों से वसूली भी की जाती है। छात्रों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
भूख हड़ताल की सूचना पर महोबा नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या शबाना सिद्दीकी, नवोदय विद्यालय बांदा के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय, एसडीएम मोहम्मद रिजवान, सीओ योगेश कुमार, कोतवाल एचडी सिंह आदि पहुंचे और बच्चों को मनाने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। इस दौरान पुलिस-पीएससी भी लगी रही। शाम पांच बजे के आसपास डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर प्रधानाचार्य डीबी यादव को 10 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया। इनके स्थान पर विद्यालय के सीनियर टीचर प्रवेंद्र कुमार को प्रधानाचार्य का चार्ज सौंपा गया। इसके बाद छात्रों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। प्रधानाचार्य ने बच्चों के आरोप को बेबुनियाद बताया है। एसडीएम मोहम्मद रिजवान ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे।