{"_id":"61580a288ebc3e09031cfe12","slug":"up-one-dead-nine-injured-after-truck-rammed-an-auto-full-of-devotees-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हमीरपुर में श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हमीरपुर में श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल
Sat, 02 Oct 2021 12:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के नारायनपुर गांव में हाईवे पर शनिवार को सुबह क़रीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक महिला के मौके पर मौत हो गई जबकि ऑटो चालक सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सभी लोग बांदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरिया डेरा के बरमदेव स्थान पर पूजा पाठ परिक्रमा के लिए जा रहे थे। कुरारा थानाक्षेत्र के खरेहटा गांव निवासी ऑटो चालक नीलू (22) अपनी ऑटो में आठ लोगों को बैठाकर बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के झंझरिया डेरा के बरमदेव स्थान पर परिक्रमा के ले जा रहा था।
सुबह करीब पांच बजे जब यह नरायनपुर गांव पहुंचा तो हाइवे में पड़ी गिट्टी को बचाकर ऑटो निकालने लगा। इसी बीच कबरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में बैठे पवन (27) पुत्र रामदास निवासी कुरारा, कल्लो (34) पत्नी रामदास कुरारा, रामदुलारी पत्नी मैयादीन (50) निवासी हरेहटा, लीलावती (50) पत्नी रामदास कुरारा, काजल (16) पुत्री रामपाल निवासी खरेहटा, रामदुलारी (50) पत्नी केशवदास निवासी खरेहटा, नीलू (22) पुत्र रामप्रकाश निवासी खरेहटा, पूनम (25) पत्नी पवन निवासी कुरारा, कौशल्या पत्नी रामदुलारे निवासी हरेहटा गंभीर रूप घायल हो गए। जबकि गेंदारानी (50) निवासी खरहेटा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीआरवी वाहन व एंबुलेंस की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर ट्रक चालक वाहन को लेकर मौके से भाग निकला।
घायल ऑटो चालक ने बताया कि वह सभी लोग बरमदेव स्थान में परिक्रमा करने जा रहे थे। लेकिन हाइवे में सड़क में पड़ी गिट्टी से बचकर ऑटो को निकला तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। गांव सूचना पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद हाइवे में जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है। तब कहीं जाकर दो घंटे बाद जाम खुल सका।