फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP: Controversy over minor collision of truck in Scorpio in Hamirpur, Truck owner shot

यूपी: हमीरपुर में स्कार्पियो में ट्रक की मामूली टक्कर लगने से हुआ विवाद, ट्रक मालिक को मारी गाेली

Sun, 24 Jan 2021 06:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Jan 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
UP: Controversy over minor collision of truck in Scorpio in Hamirpur, Truck owner shot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव के पास ट्रक की स्कार्पियो में मामूली टक्कर लग गई। इसके बाद हुए विवाद में खुद को अधिकारी बताकर रौब दिखाने वाले ने ट्रक मालिक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल ट्रक मालिक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव के पास मौरंग लादकर जा रहे ट्रक की शनिवार रात नौ बजे एक स्कार्पियो में मामूली टक्कर लग गई थी। घटना के बारे में भरुआसुमेरपुर के एसओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया घटना के बाद स्कार्पियो में सवार उमाशंकर श्रीवास (खुद को तथाकथित बाल विकास अधिकारी बताने वाले) अपने साथियों के साथ ट्रक ड्राइवर से झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन


 

ट्रक ड्राइवर ने विवाद की सूचना ट्रक मालिक कस्बे के धर्मेश्वर बाबा निवासी विवेक साहू को दी। सूचना पर विवेक साहू मौके पर पहुंचे और समझौते का प्रयास किया, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि उमाशंकर श्रीवास ने ट्रक मालिक विवेक साहू को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। जिससे विवेक साहू घायल हो गए। घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज केके तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे और घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने उमाशंकर श्रीवास निवासी मुंडेरा समेत रामजीवन सविता व कल्लू के खिलाफ जान से मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग चुके थे।

थानाध्यक्ष ने बताया पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया उमाशंकर श्रीवास अपने को बाल विकास अधिकारी बताता है। उधर बाल विकास अधिकारी गोपाल मिश्रा ने बताया उमाशंकर जिला कल्याण समिति का सदस्य है। सुनने में आया है कि वह रौब दिखाने के लिए लोगों को अलग-अलग पद बताता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed