{"_id":"610582698ebc3eb2b431d1e3","slug":"up-board-hamirpur-eduaction-hamirpur-news-knp64346794","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर बरसे अंक, गदगद दिखे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर बरसे अंक, गदगद दिखे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में टॉपर छात्रों को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्त?
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। जिसमें जिले के ज्यादातर विद्यालयों का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। इस बार जिले में हाईस्कूल में 15382 (संस्थागत) व 67 छात्र व्यक्तिगत पंजीकृत थे। इंटरमीडिएट में 12875 (संस्थागत) व 807 छात्र व्यक्तिगत पंजीकृत थे। इस बार कोरोना के चलते परीक्षाएं नहीं कराई गई थीं, मगर बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार इस बार जमकर अंक बरसे। छात्रों ने खुशी का इजहार किया।
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बताया हाईस्कूल के छात्र रजत ने 94.16 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है। वहीं छात्रा खुशबू ने 94 प्रतिशत, मृत्युंजय ने 93.83, आरुषी ने 93.1, अक्षत ने 92.37, अंशी ने 92.3 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट में छात्र विपिन कुमार ने 90.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। वहीं स्नेहा राठौर ने 90.4 प्रतिशत व निशा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या स्नेहा सचान ने बताया हाईस्कूल में छात्रा अंतरा ने 91.3 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। वहीं रिद्धी ने 91 व कुमकुम ने 90.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर की छात्रा रिचा सिंह ने 86.8 प्रतिशत, अंजली प्रजापति ने 85.5 प्रतिशत, दिव्या द्विवेदी ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किए। शहर के विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने बताया हाईस्कूल में अमर प्रजापति ने 89.5 प्रतिशत, कमलेश कुमार ने 88.8, उज्जवल ओमर ने 88.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
वहीं इंटरमीडिएट में प्रदीप कुमार ने 84.6 प्रतिशत, यश श्रीवास्तव ने 81.6 प्रतिशत व विशाल पाल ने 77.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा, प्रवक्ता गजोधर यादव, राहुल गुप्ता व प्रेम सिंह ने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। कुरारा कस्बा स्थित दृढ़ोमर बालिका विद्यालय की इंटरमीटिएट में अनिका ने 86.2 प्रतिशत व आर्या गुप्ता ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
शतप्रतिशत रहा रिजल्ट
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के केपी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल के छात्र आशीष ने 93 प्रतिशत, सृष्टि पाठक 92.33 प्रतिशत, अर्पित यादव ने 91.66 प्रतिशत, दीक्षा प्रजापति ने 88 फीसदी अंक हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया है। इंटर में अवंतिका ने 84.20 फीसदी, अंशिका पटेल ने 84 फीसदी, सृष्टि तिवारी ने 83.80, कौशलेंद्र सिंह यादव ने 76 फीसदी व इरम खातून ने 70 फीसदी अंक प्राप्त किए। कालेज के अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, प्रबंधक राजेश शिवहरे एवं प्रधानाचार्य एम कश्यप ने हर्ष व्यक्त कर बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना है। इसी तरह कस्बे के भारती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हाईस्कूल का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। विद्यालय में हाईस्कूल छात्रा आयुषी ओमर ने 90 फीसदी अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया। दीपक ने 89.5 फीसदी, पवन व अभिषेक ने 88.67 फीसदी अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबाबू चक्रवर्ती एवं समस्त स्टाफ ने छात्रों को मिठाई खिलाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
परीक्षा होती तो 80 फीसदी अंक पाते
गोहांड। कस्बे के गांधी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट परीक्षा में 64 से 67 प्रतिशत अंक आने से छात्र-छात्राएं मायूस हैं। केवल तीन छात्र 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सकें। जिनमें ज्योति राजपूत 78 प्रतिशत, उनकी छोटी बहन आरती राजपूत 77 प्रतिशत व शिवम ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं वेदिका, किरन, रीता आदि ने बताया यदि परीक्षा होती तो उनके नंबर 80 प्रतिशत से अधिक होते।
परीक्षा परिणाम देख झूमे छात्र
राठ। पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज चिकासी के प्रधानाचार्य रघुवीर शरण ने बताया कॉलेज का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। हाईस्कूल के निखिल राजपूत ने 92 प्रतिशत, अंकुश राजपूत ने 90.83, विनय राजपूत ने 90.66 व कृष्ण गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक पाए। वहीं इंटर विज्ञान वर्ग में वीर विक्रम सिंह ने 85 प्रतिशत, यतेंद्र सिंह निरंजन ने 84.2, कुमारी खुशबू ने 84 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। बताया हाईस्कूल में पंजीकृत 65 विद्यार्थियों में बीस ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। इसी प्रकार इंटर में पंजीकृत 61 में से 17 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। जीआरवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरिमोहन चंसौरिया ने बताया इंटरमीडिएट परीक्षा में 641 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
जिनमें 313 ने चार विषयों में विशेष योग्यता व 110 ने तीन विषयों में विशेष योग्यता पाई है। वहीं 536 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विज्ञान वर्ग के अंकित ने 81.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान पाया है। वहीं स्नेहा ने 81 प्रतिशत व शैलेंद्र ने 80.1 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत 291 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें विवेक सोनी ने 90, मुस्कान गुप्ता ने 89, स्मृति यादव 86, पलक गोस्वामी 82 प्रतिशत अंक पाकर नाम रोशन किया है।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मोबाइल पर सेल्फी छात्राएं। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में खुशी का इजहार करती छात्राएं। संवाद- फोटो : HAMIRPUR