फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Assembly Election 2022 Hamirpur Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : हमीरपुर के युवाओं के लिए क्या चुनावी मुद्दे हैं? चर्चा में खुलकर बोले

Sun, 26 Dec 2021 05:36 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 26 Dec 2021 05:36 PM IST
सार

चाय पर चर्चा के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' हमीरपुर के युवाओं के बीच पहुंचा। यहां युवाओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Hamirpur Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
हमीरपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर के ज्यादातर युवा सरकार के कामकाज से खुश हैं। युवाओं का कहना है कि सरकार गरीबों और महिलाओं के लिए बहुत काम कर रही है। मुफ्त राशन दिया जा रहा है, आवास दिया जा रहा है। हालांकि कुछ युवाओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सवाल भी खड़े किए। पढ़िए युवाओं ने क्या-क्या कहा? 
विज्ञापन


विकास के मुद्दे पर क्या बोले लोग? 
बीए तृतीय वर्ष के छात्र आकाश शुक्ला ने कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए बहुत कुछ किया है। फ्री में राशन दिया जा रहा है। गरीबों को अवास दिया गया। रंजीत करौंधा और नमन शुक्ला ने बताया कि उन्हें यहां प्रधानमंत्री आवास मिला है। दोनों बहुत खुश हैं। नमन ने कहा कि सरकार ने गरीबों को खाने-पीने की सुविधा दी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के जरिए बेटियों के लिए काम कर रही है। 
विज्ञापन


टेट की तैयारी कर रहे आशुतोष वाजपेयी ने कहा कि पहले की सरकारों में घोटाले होते थे। जो पैसा देता था, उसकी भर्ती होती थी। अब पारदर्शी तरीके से भर्तियां होती हैं। गौरव शुक्ला ने कहा कि सरकार के काम से संतुष्ट हैं। इस सरकार में कानून व्यवस्था बहुत बेहतर है। सभी गरीबों को ये मालूम है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। पहले बहुत ज्यादा गुंडागर्दी थी। नितिन साहू ने कहा कि अब कानून व्यवस्था बहुत सही हो गई है। अब कोई अपराध होता है तो तुरंत कार्रवाई होती है। ट्रैफिक जाम की बहुत ज्यादा समस्या नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पेंद्र श्रीवास ने सरकार को कई मुद्दों पर घेला। कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी है। इसके चलते ये केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। यहां सड़कों पर हादसे बहुत ज्यादा होते हैं। भाजपा की सरकार में रेल, भेल सबकुछ बेच दिया है। सबकुछ प्राइवेट हो रहा है। रोजगार के नाम पर भाजपा की सरकार पकौड़े तलने के लिए बोल रही है। 

भाजपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि यहां खानन का बहुत बड़ा केंद्र है। कांग्रेस सरकार ने यहां का टू लेन हाईवे स्वीकृत किया और फिर एग्रीमेंट कर दिया। तकनीकी दिक्कतों से अब उसे बढ़ाया नहीं जा पा रहा है। 


रोजगार पर क्या बोले? 
सत्यम मिश्रा ने कहा कि यहां रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए। शुभम तिवारी ने कहा कि यहां कुटीर उद्योग शुरू होने चाहिए। इंडस्ट्री लगनी चाहिए, ताकि यहां के लोगों को यहीं पर नौकारी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed