फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Assembly Election 2022 Hamirpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : हमीरपुर के लोग स्थानीय नेताओं से परेशान, पढ़िए क्या-क्या कमियां गिनाईं?

Sun, 26 Dec 2021 10:46 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 26 Dec 2021 10:46 AM IST
सार

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब बुंदेलखंड में है। चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी से होते हुए रविवार को हमीरपुर पहुंचा। यहां सुबह आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' में बड़ी संख्या में लोग जुटे। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Hamirpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
हमीरपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर के लोग यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से परेशान हैं। ज्यादातर लोगों ने कमियां गिनाईं। 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' पहुंचा तो युवाओं ने रोजगार, शिक्षा का मुद्दा उठाया। बस चालकों ने कहा कि उन्हें विभाग की तरफ से कोई सामान नहीं दिया जाता है। अगर बस खराब हो जाती है तो उसमें खुद का पैसा लगाना पड़ता है। हालांकि, गरीब वर्ग के लोगों ने सरकार की तारीफ की। कहा कि उन्हें मुफ्त राशन मिल रहा है, मुफ्त आवास और शौचालय मिला। पढ़िए लोगों ने क्या-क्या कहा? 
विज्ञापन


स्वास्थ्य के मुद्दे पर क्या बोले? 
कांग्रेस से जुड़े देवेंद्र मोहन चौबे ने कहा कि इस सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। थोड़ी सी बारिश में यहां की सड़कों पर जलभराव हो जाता है। अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। छोटी सी छोटी बीमारी का इलाज नहीं हो पाता है। डॉक्टरों की काफी कमी है। यहां का स्थानीय विधायक इस मुद्दे को नहीं उठाते 
विज्ञापन


अजय अवस्थी ने कहा कि डॉक्टर्स की कमी है, ये बात सही है। 15 डॉक्टर्स यहां तैनात हैं। इस समस्या का निदान करने की जरूरत है। हालांकि, अभी 200 बेड का अस्पताल बनाया गया है। बिल्लू ने कहा कि पहले के मुकाबले स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर क्या कहा? 

UP Assembly Election 2022 Hamirpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
हमीरपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के संजयवीर सिंह लोधी ने कहा कि हमीरपुर हाईवे को फोरलेन करने का प्रस्ताव आया था, लेकिन योगी सरकार ने उसे टू लेन कर दिया। यहां बस स्टैंड पर शौचालय नहीं है। महिलाएं परेशान होती हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को उरई ले गए। सांसद कभी नहीं दिखते हैं। 

जितेंद्र निगम ने कहा कि यहां विकास का काफी स्कोप है, लेकिन कुछ नहीं हो पाया। अगर भाजपा सरकार की नियत अच्छी होती तो यहां काफी विकास हो जाता। फंड की कोई कमी नहीं है। सरकार की इच्छाशक्ति सही नहीं है। 

शिवशरण सिंह ने कहा कि सरकार ने कुछ काम किया है, लेकिन कुछ काम बाकी है। सड़कों को गड्डा मुक्त कहना गलत है। रोडवेज की बसें खराब हो रहीं हैं। बहुत पुरानी बसे हैं। बस चालक पन्नालाल चौधरी ने कहा कि बस में अगर कुछ खराब हो जाए तो उसमें सामान लगाने के लिए यहां नहीं मिलता है। 

एक युवक ने कहा कि फ्री राशन मिल रहा है। इस सरकार में गुंडाराज पूरी तरह से खत्म हो गया है। एक अन्य युवक ने कहा कि योगी का शासन बहुत अच्छा रहा है। हमीरपुर हाईवे को फोर लेन करना चाहिए। बिजली की व्यवस्था बहुत अच्छी हो गई है। 

सपा कार्यकर्ता सूबेदार मेजर ने कहा कि कोई विकास नहीं हो रहा है। गरीबों को फ्री राशन देना गलत है, लेकिन लैपटॉप देना गलत नहीं है। अनमोल ने कहा कि कमियां सबमें होती हैं। भाजपा सबसे अच्छी सरकार है। गुंडाराज खत्म हो गया। अखिलेश सरकार में 18 साल का बच्चा भी कट्टा लेकर चलता था। आज अपराधी भागे-भागे फिर रहे हैं। 

 

रोजगार के मुद्दे पर क्या बोले?

UP Assembly Election 2022 Hamirpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
हमीरपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विजय कुमार ने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए कोई काम नहीं किया है। कोई भी वैकेंसी नहीं निकल रही है। हर चीज के लिए धरना देना पड़ता है। योगेंद्र कुमार ने कहा कि यूपीएसएसएससी की 2016 और 2018 की भर्तियां पड़ी हुई हैं, लेकिन सरकार ने परीक्षा नहीं करवाई है। रोजगार के मामले में सरकार फेल है। शशिकांत ने कहा कि बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आर्मी की तैयारी करते हैं। दो साल से बैठे हैं, लेकिन आर्मी की भर्ती नहीं निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed