फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uncontrolled loader collides with tree, one killed, nine injured

अनियंत्रित लोडर पेड़ से टकराया, एक की मौत नौ घायल

Thu, 12 May 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled loader collides with tree, one killed, nine injured
राठ सीएचसी में रोते बिलखते मृतक छात्र के परिजन - फोटो : HAMIRPUR
सरीला/राठ। राठ-उरई मार्ग पर गुरुवार की सुबह चिकासी थाना क्षेत्र के रिहुटा चौकी के पास सवारियों से भरा लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। इससे लोडर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से राठ सीएचसी में भर्ती कराया है। लोडर चालक भाग गया।
विज्ञापन

जरिया थाने के पवई गांव निवासी पुरुषोत्तम (45) जालौन के ईंट भट्ठे पर परिवार सहित मजदूरी करते हैं। गुरुवार की सुबह सात बजे पत्नी सुनीता (40), पुत्र निरंजन (22), पुत्री लक्ष्मी (17) और अनीता (30) के साथ लोडर से गांव लौट रहे थे। रास्ते मे चिकासी गांव से बरौली के जागेश्वर प्रसाद (60), नगर के रामलीला मैदान निवासी भूपेश (18), जलालपुर के नरेंद्र कुमार (25), रितेश कुमार (22) भी लोडर पर सवार हो गए। ये लोग बरौली गांव में शादी समारोह में बैंडबाजा बजाने गए थे।
विज्ञापन

इटौरा गांव के विनोद कुमार (25) भी बैठ गए। गोहांड व चुरहा गांव के बीच चालक को झपकी आ गई। इससे लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में सभी सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से राठ सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने रितेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनीता, नरेंद्र कुमार, जागेश्वर व विनोद को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मृतक के घर सूचना भेज दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक छात्र रोहित की फाइल फोटो

मृतक छात्र रोहित की फाइल फोटो- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed